बी-टाउन एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ग्राफिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बॉलिवुड में इस तरह का ट्रेलर पहली बार रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर काफी अच्छा लग रहा है।
फिल्म के इस ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक युद्ध भूमि की अनुभव देता है। ट्रेलर के आखिर में ‘हर हर महादेव’ के नारे की आवाज आती है।
‘बाजीराव मस्तानी’ में बाजीराव पेशवा के किरदार में रणवीर सिंह, मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण और काशीबाई के रोल में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है जिसे संजय लीला भंसाली ने बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। यह फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।
0 comments:
Post a Comment